बच्चो के रोने के 10 कारण

बच्चो के रोने के 10 कारण

बच्चे क्यों रोते है ?

कई बार नवजात बच्चे बस रोते ही रह जाते जिससे उनके पेरेंट्स परेशान हो जाते है | यहाँ पर नवजात बच्चो के रोने के 10 सामान्य कारणों के बारे में चर्चा की गयी है | 


1. जब बच्चे को भूख लगी हो 

भूख सबसे आम कारणों में से एक है जो आपके नवजात बच्चे को रोने के लिए मजबूर कर देता है | 
नवजात (newborn) बच्चो का पेट बहुत छोटा होता है इसलिए बच्चे बहुत देर तक भूखे नहीं रह सकते है | 
भूख लगने पर बच्चे जोर जोर से रोने लगते है | 

2. जब बच्चा थक गया हो 


आपके बच्चे को नींद आने में मुश्किल हो सकती है, खासकर अगर वह ज्यादा थक गया हो | ऐसी हालत में बच्चा रोने लगता है |

3. मुझे रोने का मन हो रहा है!


यदि आपका बच्चा पांच महीने से कम उम्र का है, तो वह दोपहर और शाम को रो सकती है। यह सामान्य है लेकिन यह आपके लिए बहुत तनावपूर्ण हो सकता है।

4. नेपकिन change करवानी हो

बच्चे ज्यादा समय तक गीली और गन्दी नेपकिन नहीं पहने रह सकते | 
नेपकिन चेंज करवाने के लिए बच्चे रोने लग जाते है | अधिक समय तक गीली और गन्दी नेपकिन पहनने से बच्चो में और भी समस्याएं हो सकती है इसलिए बच्चो की नेपकिन समय समय पर चेंज करते रहे | 


5. डकार करने के लिए 


बच्चे जब दूध पीते है तो साथ ही साथ कुछ मात्रा में हवा भी अंदर ले लेते है जिससे गैस बच्चे को तंग करने लगता है | ऐसी हालत में बच्चे रोने लगते है| इससे बचने के लिए बच्चो को दूध पिलाने के बाद डकार करना बहुत आवश्यक होता है | 


6. गर्मी लगने पर 


जब बच्चो को जरुरत से ज्यादा कपडे पहना दिए जाते है तो बच्चो को गर्मी लगने लगती है ऐसी हालत में बच्चा कम्फर्टबल नहीं रह पाता है तब बच्चे रोने लगते है | 


7. सर्दी  लगने पर 


सर्दियों के मौसम में या फिर जब बच्चो को नहलाया जाता है तो ठण्ड का एहसास करते है जिससे बच्चे रोने लगते है | 

8. जब बच्चा अच्छा महसूस न करे 



यदि आपके बच्चे को कुछ अच्छा महसूस नहीं हो रहा होगा तो वो सामान्य से अलग तरीके से रोने लगेगा | हो सकता है की बच्चा बहुत जोर जोर से या फिर बहुत धीमे धीमे रोने लगे | 

9. बच्चा सोना चाहता हो 


यदि आपका बच्चा एक दिन में बहुत सारे लोगो से मिलता है तो खेलने में इतना  बिजी हो जाते है की सोना हो भूल जाते है ऐसे में नींद पूरी न होने पर बच्चे  को चिड़चिड़ाहट होने लगती है| 



10. प्यार पाने के  लिए


नवजात शिशुओं को ज्यादा से ज्यादा प्यार और आराम  की जरुरत होती है | बच्चे अपनी माँ की गोद में ज्यादा  सुरक्षित महसूस करते है |  

Post a Comment

How can I help you?